Uncategorized

पर्यावरण संरक्षण के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल समर्पित

Spread the love

“पिछले छ्ह वर्षो में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 29 लाख 57 हजार से भी अधिक वृक्ष रोपित किए गए”

“कोरोना पीरियड में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 31 हजार से भी अधिक वृक्ष लगाये गए”

रायपुर – 21 जुलाई, 2020/ पीआर/आर/ 152

    पर्यावरण संरक्षण की महत्ता एवं पर्यावरण संरक्षण में एक जागरूक संगठन की तरह अपनी भूमिका को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लगातार वृक्षारोपण एवं पर्यावरण से संबंधित अनेको कार्यक्रम आयोजित किये जाते है । इसके साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, ना सिर्फ किसी विशेष अवसर पर बल्कि पूरे वर्ष जल, पर्यावरण एवं वातावरण को संरक्षित रखने के लिए प्रयासरत है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इन सफल प्रयासों का प्रत्यक्ष उदाहरण रायपुर, नागपुर बिलासपुर स्थित रेलवे कॉलोनी की हरियाली है । रायपुर राजधानी क्षेत्र के ह्रदय स्थल में डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, शिवनाथ, खारुन रेल विहार की पेड़ो की हरियाली एवं सौंदर्यता देखते ही बनती है इन क्षेत्रों में प्रात काल भ्रमण करने वालों का तांता लगा रहता है। रायपुर रेल मंडल के अन्य क्षेत्रों भाटापारा, दल्लीराजहरा, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस स्थित रेलवे कॉलोनी में भी असीम हरियाली छाई रहती है
   पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में पिछले 6 वर्षो में लाखो वृक्ष लगाये है, वित्तीय वर्ष 2015-16 में 2 लाख 73 हजार, वित्तीय वर्ष 2016-17 में 9 लाख 34 हजार, वित्तीय वर्ष 2017-18 में 4 लाख तथा वर्ष 2018-19 में 6 लाख 18 हजार,   वर्ष 2019-20 में 7 लाख 01 हजार, वित्तीय वर्ष 2020-21 में जून, 2020 तक 31 हजार 200 से भी अधिक वृक्ष लगाये गए थे एवं इस वर्ष लगभग 07 लाख 50 हजार वृक्ष लगाने की योजना है । ताकि वातावरण को ओर अधिक हरा- भरा रखा जाके ।
                इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में पिछले 6 वर्षो में 29 लाख 57 हजार से से भी अधिक वृक्ष लगाये गए है । कोरोना  पीरियड  में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 31 हजार से भी अधिक वृक्ष लगाये गए ।  इसी कड़ी में रायपुर रेल मंडल ने सभी मंडलों से अधिक उक्त अवधि में रेल परिक्षेत्रों में लगभग 26 हजार से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया है।

                                                                     *********