Uncategorized

HONOR : राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे… 3 आईपीएस… 14 पुलिसकर्मी।

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज रायपुर। राजधानी सहित देशभर में कल यानी 15 अगस्त को स्वतंत्रता की 73 वीं वर्षगांठ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के वीर जवानों को सम्मानित किया जाएगा। इस बार 3 अधिकारियों और 14 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। कल सम्मानित किए जाने वाले अधिकारियों में कोरबा एसपी अभिषेक मीणा, नारायणपुर के निरीक्षक मालिक राम और कांकेर के उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ध्रुव का नाम शामिल है। वहीं, आईपीएस विजय अग्रवाल व राजेश अग्रवाल को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा।