जोन की टीमों द्वारा पुलिस की टीम के साथ मिलकर नियम तोड़ने वाले 391 लोगो पर 41820 रू. जुर्माना किया
रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. एस भारतीदासन के आदेषानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के निर्देषानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो के नगर निवेष, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों द्वारा पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर जोन स्तर पर जोन के बाजारों में रायपुर शहर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम कारगर तरीके से करने निरंतर मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले एवं लाॅकडाउन नियम तोडने वाले लोगो व दुकानदारों पर जुर्माना कार्यवाही उन्हें कडी हिदायत देकर निरंतर जारी है। आज नगर निगम के जोनो की टीमों ने जोन कमिष्नर की अगुवाई में पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर जोन के तहत बाजारों में अभियान चलाते हुए नियम तोडने वाले 391 लोगो पर 41820 रू. का जुर्माना उन्हें भविष्य हेतु कडी चेतावनी देते हुए वसूल किया।
आज भी लगातार नियम तोडने वालो पर जुर्माना कार्यवाही जारी रही । जोन 1 की टीम ने 76 लोगो पर 4540 रू. नियम तोडने पर जुर्माना वसूला। जोन 2 की टीम ने जोन कमिष्नर के नेतृत्व में अभियान चलाकर 42 लोगो व दुकानदारों से नियम तोडने पर 18400 रू. जुर्माना किया। इसमें से 10 दुकानदारों पर लाॅकडाउन नियम तोड़कर बिना अनुमति दुकान संचालित करने पर लगाया गया 15500 रू. का जुर्माना सम्मिलित है। जोन 5 ने आज 92 लोगो पर 7750 रू. जुर्माना नियम तोडने पर किया। जोन 7 ने नियम तोडने वाले 38 लोगो से आज अभियान चलाकर 3950 रू. जुर्माना वसूला।
इसी प्रकार जोन 8 की टीम ने नियम तोडने वाले 19 लोगो से 1350 रू, जोन कमिष्नर के नेतृत्व में बाजार में पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर संबंधितों को कडी हिदायत देते हुए वसूल किये। जोन 9 की टीम ने आज 124 लोगो पर नियम तोडने पर 5830 रू. जुर्माना जोन कमिष्नर के नेतृत्व में किया। कुल 391 लोगो पर नियमों को तोडने के कारण निगम की टीमों ने पुलिस प्रषासन की टीमों के साथ मिलकर जोन कमिष्नर के नेतृत्व में बाजार में अभियान जारी रखते हुए कुल 41820 रू. जुर्माना वसूला। अभियान सभी 10 जोनो में नगर निगम ने पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर चलाया जो कोविड 19 के संक्रमण के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रसार की कारगर रोकथाम करने जोन स्तर पर रायपुर जिला प्रषासन के आदेषानुसार एवं नगर निगम प्रषासन के निर्देषानुसार निरंतर आगे भी जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से जारी रहेगा।

