ग्रामीण विशेष

शारदीय नवरात्रि पर ग्राम हरवेल शितला माता मंदिर में तैयारी शुरू

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

नवरात्रि पर्व 26/09/2022 दिन सोमवार से शुरू

*कोंडागांव जिले के ब्लाक बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल (तर‌ईबेड़ा) शितला माता मंदिर में तैयारी जोर शोर से चल रहा है जिसमें मंदिरों में साफ सफाई किया जा रहा है इस ग्रामीण अंचल में चैत्र नवरात्र की तैयारी तेज हाे गई है। मंदिरो मे रंग रोगन किया जा रहा है। वही श्रद्धालुओं के द्वारा मनोकामना ज्योति कलश भी जलाया जाता है |ग्राम हरवेल ,डीहीपारा ,धामनपुरी,कुल्दा डीही ,बालेंगा,पाथरीपारा,कोपरा,छिंदली,जामपारा, गम्हरी, पिटीसपाल ,तितरवंड आदि ग्रामीण क्षेत्रों में एक सप्ताह पहले से तैयारी शुरू कर दी गई है ‌| अराध्य देवी शीतला मंदिर में प्रतिवर्ष नवरात्र का पर्व ग्रामीण बड़े ही भक्ति भाव एवं श्रद्वा के साथ मनाते है। क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों मे श्रद्वालुओं के द्वारा मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना कराते हैं*

*ग्राम पंचायत हरवेल के सरपंच उपसरपंच पुजारी,पटेल,गाया, एवं युवा प्रभाग के सदस्य, युवा संगठन हरवेल,देव समिति और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे*