स्वास्थ

एएसजी नेत्र चिकित्सालय रायपुर द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर को स्वच्छ घर ही नहीं-स्वच्छ शहर भी‘ को लेकर जागरूकता रैली

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज एएसजी नेत्र चिकित्सालय रायपुर द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर को स्वच्छ घर ही नहीं-स्वच्छ शहर भी‘ को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है. यह मार्च एएसजी आई हॉस्पिटल शंकर नगर से शुरू होकर भारत माता चौक होते हुए तेलीबांधा तक जाएगा.

आपको बता दें कि रैली का आयोजन देश भर के 19 राज्यों के 40 शहरों में एक साथ किया गया है। जन जागरण रैली एएसजी ASG नेत्र चिकित्सालय के देश भर के सभी अस्पतालों में एक साथ आयोजित की गयी है।

आपको बताते चलें कि रायपुर में यह रैली प्रातः 05 बजे ए एस जी नेत्र चिकित्सालय, शंकर नगर शक्ति नगर रोड से शुरू होकर भारतमाता चौक से होते हुए तेलीबाधा सर्किल तक आयोजित की जा रही है!