सामाजिक

फिजूलखर्ची रोकने समय और पैसों की बचत हेतू सामूहिक सामाजिक विवाह समय की मांग–आर.एन. ध्रुव

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 

*गोंड समाज गातापार के बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
आदिवासी गोंड समाज गातापर चक, विकास खंड पलारी की आवश्यक बैठक श्री आर.एन. ध्रुव के मुख्य आतिथ्य, श्री राम ध्रुव जिला अध्यक्ष गोंड महासभा बलोदा बाजार के अध्यक्षता में 21 फरवरी को मेला स्थल रनबौर में संपन्न हुआ।बैठक में समाज द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार गोंडखपरी में आयोजित होने वाले गोंड समाज के सामूहिक सामाजिक विवाह दिनांक 11 मार्च हेतु तैयारी पर विस्तृत चर्चा किए। गोंड समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन गोंडवाना भवन बलौदाबाजार में दिनांक 26 फरवरी को 11:00 बजे से आहूत कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं को भेजने हेतु राय पंचों को आह्वान किए।
सभी राय पंचों एवं पदाधिकारियों को तन– मन– धन से सामूहिक सामाजिक विवाह एवं विराट आदिवासी सम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु प्रत्येक गांव के सामाजिक जनों को उपस्थिति हेतु जन जागरूकता लाने का अपील किए। इस अवसर पर श्री आर.एन. ध्रुव ने कहा कि फिजूलखर्ची रोकने समय और पैसों की बचत हेतू सामूहिक सामाजिक विवाह समय की मांग है। बैठक में दीवान श्री चतुर सिंह ध्रुव, मंत्री सियाराम ध्रुव, कोषाध्यक्ष मोहन ध्रुव, संरक्षक ध्वजाराम ध्रुव, सचिव गिरवर सिंह ध्रुव ,सहसचिव तिलक ध्रुव, राय पंच खिलावन ध्रुव अछोली, परमेश्वर ध्रुव बिनोरी, कल्याण ध्रुव कोसमंदी,दिलीप ध्रुव कुकदा,खुमान ध्रुव देवसुंदरा, सुखीराम चुचरुंगपुर ,बिरजू ध्रुव टीला,बिशेसर ध्रुव अम्लीडीह, उदयराम ध्रुव गांडाभाठा, लखन ध्रुव पौंसरी,चैता ध्रुव खामरिया, महेश ध्रुव पुराण, हेमलाल ध्रुव ठेलकी, ईश्वरी ध्रुव ढनढनी, चेतन ध्रुव दातन, परस ध्रुव गितकेरा, चिंताराम ध्रुव नगपुरा, रामायण मंडावी सहित राय पंचों के साथ-साथ मंत्रिमंडल के पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्री रोहित मरकाम द्वारा दी गई।