सामाजिक

9 अगस्त को गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ की संयुक्त बैठक

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 
” वार्षिक कार्य योजना तथा कार्यक्रम तैयारी को लेकर चर्चा ”
दिनांक 9 अगस्त 2023 (पूर्वानेट) को गोंडवाना भवन टिकरापारा रायपुर में परम श्रद्धेय गोंडवाना गुरु ददा, दाई के सानिध्य एवं आशीर्वाद से गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं गोंडवाना संघ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा के संयुक्त तत्वावधान, युवा प्रकोष्ट की उपस्थिति में वार्षिक कार्य योजना तथा आगामी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक हुई.
बैठक में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष सर्व तिरु. चंद्रभान नेताम, उपाध्यक्ष विजय तुमरेकी , संयोजक लच्छन मरकाम, सलाहकार सिया मंडावी, महा सचिव आर. के. कुंजाम, प्रांतीय सचिव गजानद नुरूटी,
*मध्यप्रदेश* से प्रदेश संयोजक तिरु. दिलीप सय्याम, अध्यक्ष प्रेम सिंह श्याम,
*उड़ीसा* प्रांत से तिरूमाल बजरंग मांझी,
छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ प्रमुख संयोजक घनश्याम जगत, अध्यक्ष तिरु. सोनऊ धुर्वे, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम नेताम,
*युवा प्रकोष्ट प्रांत* अध्यक्ष कु. शांता सिदार, सलाहकार डा. दिलीप पोर्ते, संयोजक प्रकाश नेताम, संरक्षक मनोज मंडावी, सचिव अश्वनी छेईया,संगठन प्रमुख छाया मरकाम, रोशनी कुंजाम, अनुराधा कुंजाम, जिला एवं ब्लाक पदाधिकारी, कार्यकर्ता 750 की उपस्थिति रही..
उक्त बैठक में सर्व सम्मति से *तिरुमाल प्रीतम छेदैहा* को गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति का महासचिव नियुक्त किया गया.
आगामी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई
1. 30 अगस्त 2023 को बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में *”राष्ट्रीय भोजली महोत्सव”* __ मुख्य अतिथि *मान.तिरु. भूपेश बघेल जी ( मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़* *शासन* ),*
*अध्यक्षता* *गुरु दाई दुलेश्वरी सिदार जी ( अध्यक्ष जनपत* *पंचायत पाली, जिला कोरबा)* मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी.
2. दिनांक 26.09. 2023 को *छुईखदान जिला गंडई* तथा दिनांक 27.09.2023 *को जिला छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश)* में राज्य स्तरीय *करमडार सेवा एवं करमा नृत्य महोत्सव* की तैयारी,
3. दिनांक 07.10.2023 को *चिल्हीडार सेवा एवं बेटा ज्यौतिया महाव्रत* कार्यक्रम स्थान_ *राजिम, जिला गरियाबंद* में आयोजित.
4. नवरात्रि महापर्व ( आदि शक्ति माता) की सेवा गुरु धाम तिवरता, जिला कोरबा में ज्योति कलश प्रज्वलित की जायेगी
5. दिनांक 26 नवंबर 2023 को जिला कबीरधाम में आयोजित पूर्ण ईशर गवरा महोत्सव कार्यक्रम की तैयारी आदि विषयों पर चर्चा की गई.
प्रांतीय सचिव गजानंद नुरूटी जानकारी ने दी कि यह कार्यक्रम समिति द्वारा सामाजिक सहयोग से प्रति वर्ष आयोजित कराई जाती है, रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव कार्यक्रम में *लाखों* की संख्या में सगा समाज तथा गोंडी धर्म के अनुयायीगण शामिल होते हैं.
समिति ने संस्कृति की प्रचार, प्रसार एवं कार्यक्रम की अपार सफलता के लिए एकजुटता के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करने का अनुरोध किया है. सादर जय सेवा 🙏