15 अक्तूबर, पेंड्रा. हॉट सीट मरवाही पर हमर राज पार्टी ने दी चुनौती… कांग्रेस की सूची देखकर तय करेंगे उम्मीदवार
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
सर्व आदिवासी समाज की बैठक पेंड्रा में रविवार को हुई जिसमे आदिवासी और पिछड़े वर्ग के समाज प्रमुख लोग शामिल हुए.विधान सभा चुनाव के लिए प्रत्याशी और चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी के मनोनयन पर चर्चा हुई. विचार विमर्श पश्चात सर्व सम्मति से यह तय किया गया कि :
१. कांग्रेस के प्रत्याशित घोषित होने के पश्चात हमर राज पार्टी का उम्मीदवार तय किया जाए.
२.प्रत्याशी तय होने के साथ साथ संचालन समिति के पदाधिकारी नामित किय्या जाए.
चूँकि कांग्रेस के दूसरी सूची एक दो दिन में जारी होने की संभावना है तब तक उपस्थित संभावित प्रत्याशियों को धैर्य बनाये रखने की अपील की गई.
बैठक में सर्व श्री दया वाकारे जिला अध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही, प्र्क़ताप सिंह भानु जिला उपाध्यक्ष भानु, लाल चाँद सोनवानी, तेज कुमार जिला अध्यक्ष युवा प्र. शिव उइके, चैन सिंह सरोता, जयलाल सिंह पैकर, भारत यादव,पवनसिंह नागवंश, शुभम भानु समर दर्री, धनेश्वर दास मानिक पूरी, बहादुर सिंह भानु, राजेन्द्र कुमार बहिना, दादूराम भैना सहित कई सम्मानित सगाजन उपस्थित रहे.
बिलासपुर से जिला अध्यक्ष बिलासपुर और “समाज सत्ता की ओर अग्रसर अभियान” के क्षेत्रीय संयोजक रमेश चन्द्र के साथ सर्वश्री गोरेलाल उद्देश, समय सिंह गोंड जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, परमेश्वर राज खुशरो जिला उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा एवं बद्री खैरवार संगठन मंत्री युवा प्र. बैठक में शामिल हुए.

