मालखरौदा राज का वार्षिक अधिवेशन ग्राम बोइरडीह (ओड़ेकेरा) में आय व्यय का लेखा जोखा के साथ संपन्न.
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गोंडवाना गोंड महासभा मालखरौदा राज का वार्षिक अधिवेशन बोइरडीह (ओड़ेकेरा) जिला सक्ती में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ. ज्ञात हो कि गोंडवाना गोंड महासभा मालखरौदा राज सक्ती जिले के अंतर्गत तीन तहसील मालखरौदा, डभरा और जैजैपुर आते हैं. मालखरौदा राज को छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा पंजीयन क्र. 2855 से मान्यता एवं सम्बद्धता प्राप्त है.
कार्यक्रम का शुभारम्भ जल-कलश यात्रा के साथ हुआ जिसमे बोइरडीह तथा आसपास के गाँव के बालिकाएं एवं महिलायें ने पारंपरिक वेशभूषा में गाँव के देवस्थलों में जोहर अर्पित किया. सम्मानित सगा सियान लोग साथ रहे. शाम को पारम्परिक गोंडी नेंग नियम के साथ सभा स्थल में देव पूजन किया गया, तत्पश्चात तीनो तहसील से पधारे पदाधिकारियों और बाहर से आये अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया.
लोक नृत्य के साथ मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई. दसवीं बारहवी उत्तीर्ण प्रतिभावान छात्र छात्राओं को नगद राशि तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.
तीनो तहसील के अलग अलग तथा केन्द्रीय कार्यकारिणी का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया. उपस्थित सगाजनो ने प्रश्न भी किये. अंत में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष तथा संरक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह राजा मालखरौदा ने समाज को संबोधित किया.
आयोजन में संरक्षक मा. जितेन्द्र बहादुर सिंह राजा मालखरौदा, संरक्षक मा. ननकीराम सिदार, केन्द्रीय अध्यक्ष अवध किशोर नेताम, केन्द्रीय सचिव किरण नेताम, गिरवर सिंह अध्यक्ष मालखरौदा तहसील, महेंद्र नेताम अध्यक्ष जैजैपुर तहसील, नीलाम्बर जगत अध्यक्ष डभरा तहसील, कृष्णा नेताम सभापति बोइरडीह, रतन सिंह केन्द्रीय प्रवक्ता, रामसिंह नेताम विशेष कार्यकारिणी सदस्य सहित क्षेत्र के सम्मानित सगाजनो ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम रहे. अन्य सम्मानित सगाजनो में सर्वश्री अंजोर सिंह सिदार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, समयसिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष बिलासपुर, छेदीलाल नेताम अध्यक्ष सीपत उपकेन्द्र, घनश्याम खुशरो सचिव सीपत उपकेन्द्र, जगदीश प्रसाद सिदार बिलासपुर जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमुख रहे.
रमेश चन्द्र श्याम

