आसनसोल में सर्व आदिवासी समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन में आगामी जनगणना में आदिवासी कॉलम कि मांग
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज पश्चिम बंगाल , आसनसोल में सर्व आदिवासी समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, असम, उड़ीसा,राजस्थान, महाराष्ट्र ,तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के सामाजिक प्रमुख उपस्थित हो कर अपना पहचान , अस्तित्व के आगामी जनगणना में सभी आदिवासियों के लिए “आदिवासी कॉलम” की मांग और लिखने की सहमति बनी। इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में आगामी बैठक अन्य राज्यों होना प्रस्तावित हुआ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश से इस महासम्मेलन में श्री बी एस रावटे (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष), श्री अकबर राम कोर्राम (प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़), विनोद नागवंशी (प्रदेश सचिव), श्री विनोद भगत (राजी देवान राजी पहड़ा भारत), कण्डार्प राज सिदार, दीपक उरांव,विजय भगत, किरत नारायण उरांव सहित सामाजिक प्रमुख शामिल हुए।

