Kehloor Himkulp Foundation ने नशे के खिलाफ बनाई वृत्तचित्र फिल्म “जनचक्र – एक प्रहार नशे के खिलाफ”
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश:
नशे की बढ़ती समस्या और विशेषकर युवाओं में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों को लेकर Kehloor Himkulp Foundation द्वारा एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता पहल के रूप में वृत्तचित्र फिल्म “जनचक्र – एक प्रहार नशे के खिलाफ” का निर्माण किया गया है।

इस वृत्तचित्र का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता पैदा करना, युवाओं एवं उनके परिवारों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा नशे से दूर रहने के लिए सकारात्मक संदेश देना है।
“जनचक्र – एक प्रहार नशे के खिलाफ” में नशे की समस्या के सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत प्रभावों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। वृत्तचित्र के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि नशे की गिरफ्त में आए व्यक्ति को केवल अपराधी के रूप में देखने के बजाय उसे सही मार्गदर्शन, सहयोग और उपचार के माध्यम से समाज की मुख्यधारा में वापस लाने की आवश्यकता है।
Foundation का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। परिवार, विद्यालय, महाविद्यालय, पंचायत, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक भागीदारी से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।
Kehloor Himkulp Foundation द्वारा इस वृत्तचित्र को विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं एवं सार्वजनिक जागरूकता कार्यक्रमों में प्रदर्शित करने की दिशा में पहल की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया जा सके।
Foundation के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए फिल्म एवं वृत्तचित्र जैसे रचनात्मक माध्यम अत्यंत प्रभावी हैं। “जनचक्र – एक प्रहार नशे के खिलाफ” के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा

