दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में गाड़ी संख्या 02853 / 02854 दुर्ग -भोपाल- दुर्ग सुपरफास्ट स्पेशल की सुविधा
रायपुर -29 सितंबर,2020/ जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग भोपाल के मध्य गाड़ी संख्या 02853/ 02854 दुर्ग भोपाल दुर्ग सुपरफास्ट स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है यह गाड़ी विभिन्न श्रेणी के 23 कोचों के साथ चलेगी ।
गाड़ी संख्या 02853 दुर्ग भोपाल स्पेशल 01 अक्टूबर से प्रतिदिन दुर्ग से 18:20 बजे रवाना होकर 19:00 बजे रायपुर 20.50 बजे बिलासपुर होते हुए अगले दिन भोपाल 10:30 बजे पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 02854 भोपाल -दुर्ग स्पेशल भोपाल से 02 अक्टूबर से प्रतिदिन 15:40 बजे रवाना होकर अगले दिन बिलासपुर 5:05 बजे रायपुर 7:00 बजे दुर्ग 7:55 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी की समय सारणी पूर्ववत ही जो निम्नानुसार है।

